Speed Limit on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों और ओवर स्पीडिंग को लेकर कड़े नियम बनाए जाते रहे हैं। फिर भी हादसों में लगाम नहीं लग रहे हैं। सबसे ज्यादा ठंड के समय में कोहरे के दौरान हादसों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलती है। लिहाजा, बढ़ती ठंड और कोहरे के प्रभाव के मद्देनजर 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के और भारी वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। ऐसे में इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक और चालकों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यमुना एक्सप्रेसवे
