'पशुपतिनाथ सबकी रक्षा करें...', नेपाल में बाढ़ पर CM योगी की भावुक अपील, बिहार के बाद यूपी के इन जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर भारत के सीमावर्ती राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश पर पड़ने की आशंका है। खतरे को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है।

पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद हालात काफी चिंताजनक हो गए हैं। नेपाल के रसुवा इलाके में बहने वाली भोटेकोशी नदी में उफान आने के कारण तबाही का माहौल है। नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा की सीधी आंच अब भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचने लगी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले बिहार में अलर्ट जारी किया गया और अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

UP   Flood cm yogi

नेपाल की बाढ़ का भारत में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से नेपाल के लोगों की सलामती की प्रार्थना की। साथ ही सीएम योगी ने बताया कि नेपाल की बाढ़ के असर से राज्य के महराजगंज और कुशीनगर जिलों में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को पूरी तैयारी रखने और सतर्कता बरतने के कड़े आदेश दिए गए हैं।

End of Feed