NEET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! फर्जी एडमिट कार्ड, लाखों की डील, नालंदा के सॉल्वर गैंग से जुड़े बड़े खुलासे

नीट परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े का बड़ा मामला नालंदा से सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा से ठीक पहले पुलिस ने सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर कई अहम खुलासे किए हैं।

NEET UG 2026: नीट परीक्षा रद्द होने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है तो वहीं इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस पूरे केस के तार बिहार के नालंदा से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले नालंदा पुलिस ने पावापुरी मोड़ के पास सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे और एक या दो वाहन भी जब्त किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के मोहन राय के पुत्र अवधेश कुमार, मोतिहारी जिले के मनोज सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह और मुजफ्फरपुर जिले के हीरालाल शाह के पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं।

NEET UG 2026 Exam Cancelled

सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पूछताछ में क्या सामने आया?

जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार विम्स कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये सभी एक संगठित सॉल्वर गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनके मोबाइल से नीट परीक्षा के कई फर्जी एडमिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इसी मामले में आगे की कार्रवाई के दौरान सीतामढ़ी के एक डॉक्टर के बेटे हर्षराज और मुजफ्फरपुर के मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

End of Feed