छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का आतंक, वोटिंग से तीन दिन पहले BJP नेता की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2024, 08:20 PM IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। बता दें कि नारायणपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पिछले एक साल में राज्य के माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा किसी भाजपा नेता या सदस्य की यह नौवीं हत्या है।

armed force

सुरक्षा बल/फाइल फोटो।

गांव के उपसरपंच की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसगांव थाना क्षेत्र के दंडवन गांव में मंगलवार देर रात गांव के उपसरपंच पंचम दास की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि कुछ नक्सली गांव पहुंचे और उन्होंने उपसरपंच पंचमदास की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने हमलावर नक्सलियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

End of Feed