देश

छत्तीसगढ़: बीजापुर में CRPF कैंप पर बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 06:46 PM IST

Chhattisgarh Naxalite attack: सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावरृती टेकलगुड़ेम गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप को नक्सलियों ने निशाना बनाया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बीजापुर में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमला

Photo : BCCL

Chhattisgarh Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया है, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। वहीं इस हमले में 14 जवान घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हमला सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावरृती टेकलगुड़ेम गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप पर किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी भी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की तलाशी शुरू कर दी गई है।

आज ही स्थापित किया गया था सुरक्षा कैंप

जानकारी के मुताबिक, सुकमा के जगरगुण्डा इालाके में आज ही सुरक्षा कैंप को स्थापित किया गया था। कैंप स्थापित होने के बाद सीआरपीएफ के कोबरा जवाब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया, जिसके बाद सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 3 जवान गोली लगने से शहीद हो गए। वहीं 14 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article