Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। जिसका नाम ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (Bharatiya Rashtrawadi Party) है। उनके इस कदम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा और अटकलों का दौर तेज कर दिया है।
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी
घोषणा में नया विकल्प देने की बात
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नई पार्टी के गठन की जानकारी दी। उन्होंने इसे 'बहुप्रतीक्षित घोषणा' बताते हुए कहा कि यह पार्टी देश को एक नया राजनीतिक विकल्प देने के उद्देश्य से बनाई गई है। उनके पोस्ट में शेयर की गई फोटो में पार्टी का नाम स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें - तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होगा मतदान
नवजोत कौर सिद्धू ने अपने मैसेज में कहा कि उनकी टीम ने मौजूदा राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन का गहराई से अध्ययन और मूल्यांकन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा करना और लोगों को उनकी उम्मीद व अधिकारों के अनुरूप बेहतर विकल्प देना है।
फोटो में नजर नहीं आए नवजोत सिंह सिद्धू
यह घोषणा सोमवार देर रात को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की गई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान गौर करने वाली बात यह रही कि इस मौके पर उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ नजर नहीं आए, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ से बदलेगी राजनीति?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई पार्टी के आने से पंजाब की राजनीति में नई समीकरण बन सकते हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में आने वाले समय में कितना प्रभाव छोड़ पाती है और जनता का कितना समर्थन हासिल कर पाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
