नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 की मौत: CM धामी के कड़े रुख के बाद SE और EE समेत 6 इंजीनियर निलंबित

Jyolikot Contaminated Water: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और पीलिया-डायरिया से हुई 2 मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति और उससे फैले पीलिया व डायरिया संक्रमण के मामले में शासन ने अब तक की सबसे बड़ी विभागीय कार्रवाई की है। दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 की मौत: CM धामी के कड़े रुख के बाद SE और EE समेत 6 इंजीनियर निलंबित

नैनीताल में दूषित पानी की सप्लाई से 2 की मौत: CM धामी के कड़े रुख के बाद SE और EE समेत 6 इंजीनियर निलंबित

राज्य में जनस्वास्थ्य और लापरवाही से जुड़े किसी मामले में प्रशासनिक स्तर पर यह पहली बार इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई मानी जा रही है।

End of Feed