Nagpur News: माता-पिता ने घर को बनाया जेल! दो महीने तक जंजीरों में जकड़कर रखा बच्चा; पढ़ें झकझोर देने वाली खबर

नागपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां माता-पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे को दो महीने तक घर में जंजीरों से बांधकर रखा। चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराया। पुलिस को वह कमजोर और मानसिक रूप से परेशान मिला। बच्चे को बाल गृह भेजा गया है और मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

Nagpur News: नागपुर में माता-पिता द्वारा अपने 12 वर्षीय बेटे को दो माह तक घर के भीतर जंजीरों से बांधे रखने का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले माता-पिता ने दावा किया कि लड़के में व्यवहार संबंधी समस्याएं थीं और वे उसे नियंत्रित करने का कोई तरीका नहीं जानते थे, इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ नंबर शिकायत मिलने के बाद लड़के को मुक्त कराया गया।

chained kid - istock

सांकेतिक फोटो

बच्चे के हाथ-पैर पर पुरानी चोटों के निशान

पुलिस ने बताया कि लड़के के हाथ-पैर जंजीरों और रस्सियों से बंधे हुए थे। वह एक प्लास्टिक की बाल्टी पर खड़ा था और हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। पुलिस के मुताबिक, माता-पिता सुबह करीब नौ बजे काम पर जाने से पहले लड़के को बांध देते थे और लौटने तक उसे घर में बंद रखते थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘उसके हाथों और पैरों पर लगी चोटें दो से तीन महीने पुरानी प्रतीत हो रही थीं, जिससे स्पष्ट है कि बच्चे ने लगातार शारीरिक प्रताड़ना झेली है।’’ उन्होंने बताया कि लड़का बेहद कमजोर, डरा हुआ और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह छोटी-मोटी चोरियां करता था, खासकर मोबाइल फोन की।

End of Feed