Muzaffarnagar News: जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने टक्कर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

Muzaffarnagar Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुरकाजी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने से भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेरठ के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

Muzaffarnagar Accident

मुजफ्फरनगर में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों से की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

End of Feed