Mumbai News: लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, बंद हुआ अंधेरी सबवे; IMD का रेड अलर्ट जारी

Mumbai waterlogging Today: मुंबई और आस-पास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से स्थिति बिगड़ गई है। अंधेरी सबवे बंद है, किंग्स सर्कल और गांधी मार्केट जैसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Waterlogging: मायानगरी मुंबई में एक बार फिर मानसूनी बारिश आफत बनकर बरसी है। लगातार तीसरे दिन जारी मूसलाधार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार की सुबह से ही हो रही रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर समंदर जैसा नजारा दिखने लगा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है।

Mumbai Waterlogging today news

मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव

जलमग्न हुए कई इलाके, अंधेरी सबवे किया गया बंद

मुंबई के सबसे संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट्स में से एक 'अंधेरी सबवे' में भारी पानी भर जाने के कारण उसे एहतियातन यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा किंग्स सर्कल, गांधी मार्केट और हिंदमाता जैसे इलाकों में कमर तक पानी भर जाने से सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले दफ्तरकर्मियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह गाड़ियां पानी में फंसी नजर आईं और स्टॉर्म वाटर ड्रेन (सड़क किनारे के नाले) ओवरफ्लो होने के कारण पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर भी सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें और रेंगता हुआ ट्रैफिक देखने को मिला।

End of Feed