Mumbai News: बोरीवली स्टेशन पर महिला डिब्बे में छेड़छाड़, स्टंटबाज युवक गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और स्टंटबाजी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो के आधार पर ही युवक की गिरफ्तारी की गई है।

Mumbai News: बोरीवली रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से छेड़छाड़ और चलती ट्रेन में स्टंटबाजी करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर GRP ने त्वरित कार्रवाई की और ट्रेन में स्टंटबाजी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

Mumbai News: बोरीवली स्टेशन पर महिला डिब्बे में छेड़छाड़, स्टंटबाज युवक गिरफ्तार

शिकायतकर्ता महिला यात्री विरार से अंधेरी की ओर दादर फास्ट लोकल के महिला डिब्बे में सफर कर रही थी। शाम करीब 6:40 बजे, बोरीवली स्टेशन से ट्रेन रवाना होते ही बगल के लगेज डिब्बे में खड़े एक युवक ने दरवाजे पर स्टंट करना शुरू किया। इसी दौरान उसने महिला डिब्बे की ओर देखते हुए अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार किया।

End of Feed