Washim Road Accident: गुरुवार रात 9 बजे वाशिम जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर शेलूबाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पुणे से नागपुर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
समृद्धी महामार्ग पर कार पलटने से हादसा
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और आस-पास से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत वहां पहुंची और घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
