Pune News: पुणे के उन्दरी-पिसोली रोड पर 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। शुरुआत में आग की तीव्रता कम थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई, जिससे पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आग लगने का कारण बीएमडब्ल्यू के फ्यूल टैंक में लीकेज बताया जा रहा है। कार में आग लगने के बाद चालक घटना से बेखबर कार में सवार करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ता रहा। हालांकि चालक को सूचना देने के बाद उसने कार रोकी और सबसे पहले दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन भीषण आग के कारण यह मुश्किल था और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।फायरमैन हर्षद येवाले ने आग देखी और पास के एक पेट्रोल पंप से आग बुझाने वाले यंत्र का उपयोग करके उस पर काबू पाया।
Video: BMW में लगी हुई थी आग, बेखबर मालिक दौड़ाता रहा कार
- Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
- Updated Apr 12, 2023, 03:05 PM IST
कार में आग लगने के बाद चालक घटना से बेखबर कार में सवार करीब डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ता रहा। हालांकि चालक को सूचना देने के बाद उसने कार रोकी।
End of Feed
