Thane: बुरी आत्माओं को भगाने के नाम पर गहने-पैसे लेकर भागा बाबा, बोला- नहीं कराई पूजा तो 8 दिन में मर जाएगा पति

एक बार फिर अंधविश्वास के फेर में पड़कर एक परिवार को बड़ी चपत लग गई। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है, जहां एक तांत्रिक ने शराब छुड़ाने और बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने की बात कहकर एक महिला से पैसे और गहने लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक तांत्रिक ने ‘बुरी आत्माओं’ से मुक्ति दिलाने के नाम पर एक परिवार से 2.7 लाख रुपये नकद और सोने के गहनों की ठगी कर ली। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मीरा रोड स्थित काशीगांव की एक 45 वर्षीय महिला ने इस संबंध में 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

tantric arrest

नवी मुंबई के इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंधविश्वास के नाम पर किया कांड

पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़ ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल के महीने में सुशील कुमार पाटीदास उर्फ अयोध्याप्रसाद गिरि नाम का एक शख्स पीड़िता के घर के सामने वाले मकान में रहने आया। जिसके बाद उसने महिला के परिवार से मित्रता कर ली और दावा किया कि वह ऐसे अनुष्ठान कर सकता है जिससे पीड़िता के पति और देवर की शराब की लत छूट जाएगी, घर से बुरी आत्माएं चली जाएंगी और उन्हें छिपा हुआ खजाना मिल जाएगा।

End of Feed