Mumbai: ठाणे के बालकुम इलाके की बिल्डिंग में लगी आग से हड़कंप; एक महिला की मौत, 375 सुरक्षित रेस्क्यू

मुंबई के ठाणे के बालकुम इलाके में गुरुवार शाम एक इमारत की 22वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। करीब 375 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Thane Building Fire: मुंबई के ठाणे के बालकुम इलाके में एक इमारत की 22वीं मंजिल पर गुरुवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि 375 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जिसकी जानकारी नगर निगम के एक अधिकारी ने दी।

Fire in Thane Building (Representative Photo: Canva)

ठाणे की इमारत में आग से हड़कंप (प्रतिकात्मक फोटो: Canva)

ठाणे नगर निगम की रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासिन तडवी के अनुसार, आग लगभग 6:40 बजे फ्लैट नंबर 2203 में लगी और उसी मंजिल के लॉबी तक फैल गई। फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट और पुलिस की संयुक्त कोशिश से आग को 7:58 बजे बुझा लिया गया। धुएं के संपर्क में आने से दो लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय जयश्री ठाकरे जो 28वीं मंजिल के फ्लैट में रहती थीं, को हाईलैंड अस्पताल लाते समय मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed