Team India Victory Parade: वतन लौटे T20 विश्व विजेता, मुंबई में निकलेगा विजय जुलूस, इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Team India's victory parade : T20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम आज शाम पांच बजे से सात बजे के बीच खुली जीप पर बैठकर नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक विजय जुलूस में शामिल होगी। लिहाजा, मुंबई पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर इस इस रूट को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक पूरी तरह सील करने वाली है। ऐसे में आपके लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं।

Team India's victory parade : टी20 वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम की गुरुवार की शाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में विक्ट्री परेड होने वाली है। टीम आज ही वेस्टइंडीज के बाराबडोस से स्वेदश पहुंची है। विशेष विमान से राजधानी दिल्ली में उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद टीम सीधे मुंबई पहुंचेगी। यहां वानखेड़े स्टेडियम में उसकी विजय परेड होगी। ऐसे में मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आइये जानते हैं आज किन रूटों पर आपके लिए जाना मुश्किलों भरा हो सकता है।

Team India's victory parade

मुंबई में टीम इंडिया का विजय जुलूस

End of Feed