'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

MNS Warns Kapil Sharma: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गुरुवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' कहकर उसका 'अपमान' करने को लेकर चेताया। उन्होंने कहा कि इस शहर का नाम मुंबई है। आपको मुंबई कहना ही होगा। और जो इसे मुंबई नहीं कहेंगे, उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ेगा।"

MNS Warns Kapil Sharma: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गुरुवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को 'बॉम्बे' या 'बंबई' कहकर उसका 'अपमान' करने को लेकर चेताया और कहा कि अगर यह बंद नहीं किया तो वह इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मनसे नेता अमेय खोपकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी। खोपकर पार्टी की फिल्म शाखा के प्रमुख हैं।

Kapil Sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा (फोटो साभार: @KapilSharmaK9)

MNS नेता ने क्या कुछ कहा?

यह चेतावनी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच मुंबई में अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। खोपकर ने कहा, "इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल शर्मा के शो में, हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं और इस नए सीजन के शुरू होने से पहले भी... शहर को हमेशा बॉम्बे या बम्बई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है। इस शहर का नाम मुंबई है। अगर आप दूसरे शहरों को चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे उनके सही नामों से बुला सकते हैं, तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं?"

End of Feed