मुंबई में 154 साल पुराने पुल की जगह बन नया 'सिंदूर ब्रिज' कल CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन

मुंबई में 154 साल पुराने कार्नैक ब्रिज को ध्वस्त कर 'सिंदूर ब्रिज' के रूप में पुनर्निर्मित किया गया है, जो 10 जुलाई 2025 को जनता को समर्पित होगा। यह पुल दक्षिण मुंबई की ट्रैफिक समस्या को कम करेगा। BMC द्वारा समय पर निर्माण पूरा हुआ और यह 'ऑपरेशन सिंदूर' की सैन्य सफलता को समर्पित है।

आमची मुंबई के ट्रांस्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में कल एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि कल एक ब्रिज मुंबई की जनता को समर्पित किया जाएगा। 154 साल पुराने कार्नैक ब्रिज को असुरक्षित मानकर उपयोग से बाहर कर दिया गया था और बाद में उसे ध्वस्त भी कर दिया गया। अब उसकी जगह एक नए ब्रिज को बनाया गया है, जिसका गुरुवार 10 जुलाई को द्घाटन होगा। कार्नैक ब्रिज को पूरी तरह से पुनर्निमित किया गया है और इसका नाम सिंदूर ब्रिज रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार ब्रिज का यह नाम हाल ही में भारतीय सैन्य बलों के सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित है।

sindoor bridge

सिंदूर ब्रिज मुंबई

सिंदूर ब्रिज मुंबई में मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पास है, जो पी.डी.मेलो रोड को शहर के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है। BMC के अनुसार पुल का आधिकारिक उद्घाटन गुरुवार 10 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे होगा। पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

End of Feed