बाढ़ प्रभावितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का बड़ा निर्णय, 10 करोड़ की मदद घोषित

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोकण क्षेत्र में गांव दर गांव जलभराव से जूझ रहे हैं। हजारों हेक्टेयर फसलें चौपट हो गई हैं और किसानों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष बाढ़ और उससे जुड़ी आपदाओं में अब तक 380 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 लाख हेक्टेयर से ज्यादा कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है और करीब 35 हजार किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सोयाबीन, कपास और गन्ने जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कई इलाकों में अब भी पानी भरा है और सड़क संपर्क बाधित है।

mumbai flood

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का बड़ा निर्णय (फोटो: canva)

इसी पृष्ठभूमि में मुंबई का प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट भी आगे आया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने घोषणा की कि “बाढ़ प्रभावित नागरिकों की मदद एवं पुनर्वास के लिए ट्रस्ट द्वारा तत्काल 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।”

End of Feed