'इसे सूंघो...' 'बासी खाने' को देख गुस्से से 'लाल' हुए शिवसेना विधायक, कैंटीन कर्मचारी पर बरसाए थप्पड़-Video

वीडियो में विधायक संजय गायकवाड़ कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए, बिल के भुगतान से इनकार करते हुए और 'बिलिंग काउंटर' पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में विधायक हॉस्टल के कैंटीन के एक कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें परोसे गये भोजन की गुणवत्ता खराब थी और वह इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान उठाएंगे।यह घटना 'आकाशवाणी एमएलए' हॉस्टल में हुई और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad slapped (1)

शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ (Video Grab)

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गायकवाड़ ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, 'मैंने दो-तीन बार पहले भी भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। लेकिन इस बार तो भोजन बिल्कुल खराब था। मैं यह मुद्दा विधानसभा के मौजूदा सत्र में जरूर उठाऊंगा।'

End of Feed