मतदाता असली हैं या नकली? राज ठाकरे ने BMC चुनाव में उछाला मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा; मराठी मानुष को चेताया

मुंबई में आयोजित कोंकण महोत्सव के दौरान मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आगामी BMC चुनाव को लेकर चिंता जताई और चुनाव आयोग व राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने मराठी मतदाताओं से सतर्क रहने और मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली पर नजर रखने की अपील की।

BMC Election News: BMC चुनाव में भी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का मुद्दा आ गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में आयोजित कोंकण महोत्सव के दौरान आगामी ब्रिहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मराठी मतदाताओं से सतर्क रहने और मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली पर कड़ी नजर रखने की अपील की।

raj thackeray on bmc election

युवा और महिलाओं से मतदाता सूची पर नजर रखने की अपील की (फाइल फोटो | PTI)

मतदाता सूची पर नजर रखने की अपील

राज ठाकरे ने अपने भाषण में कहा, "बेपरवाह मत होइए। अपने आस-पास नजर रखिए। जिस तरह की राजनीति आज चल रही है, उसमें मतदाता सूची में क्या-क्या हो रहा है, इस पर पूरा ध्यान दीजिए। क्या मतदाता असली हैं या नकली? यह बहुत बड़ा सवाल है। मराठी मानुष के लिए यह आने वाला BMC चुनाव आखिरी चुनाव साबित होगा। अगर हम लापरवाह रहे, तो मुंबई महानगरपालिका हमारे हाथ से हमेशा के लिए निकल जाएगी।"

End of Feed