Monsoon in Mumbai: गर्मी से बदहाल लोगों का एक ही सवाल, मुंबई में कब आएगा मानसून? कब होगी राहत की बारिश; IMD ने बताया

Mumbai Mein Kab Aayega Monsoon: बढ़ती गर्मी से मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी को झेलते हुए बस एक ही सवाल कर रहे हैं की मुंबई में मानसून कब आएगा।

Mumbai Mein Kab Aayega Monsoon: मुंबई में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। तपती धूप और गर्मी की चिलचिलाहट लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। गर्मी से जूझ रहे लोग बारिश के इंतजार में हैं। कब बारिश होगी, उन्हें कब गर्मी से राहत मिलेगी, ये सवाल सभी की जुबान पर है। हो भी क्यों न मानसून जो आने वाला है। लेकिन मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान और आर्द्रता (Humidity) को देखते हुए शहर में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने लोगों से हाइड्रेट रहने और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है।

Monsoon in Mumbai

मुंबई में कब आएगा मानसून

मुंबई में आमतौर पर मौसम एक जैसा रहता है। यहां दिल्ली-यूपी जैसी गर्मी नहीं पड़ती है। यही कारण है कि मुंबई में रहने वाले लोगों अधिक गर्मी के आदी नहीं होते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रहा मुंबई का तापमान लोगों के लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा कर रहा है। लेकिन उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। गर्मी से राहत दिलाने अब बारिश जो आने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई में बारिश होने के संभावना जताई है।

End of Feed