​Mumbai News: ये कैसी मायानगरी! महंगा पानी, बिजली का ठिकाना नहीं, भीषण गर्मी से परेशान मुंबईकर

Mumbai News: मुंबई के उपनगर वसई-विरार क्षेत्र में गर्मी का कहर बरस रहा है। यहां तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी में लोग बिजली की कटौती के साथ महंगे पानी के समस्या से जूझ रहे हैं।

Mumbai News: मुंबई के उपनगर वसई-विरार में गर्मी का कहर बरसने लगा है। बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। भीषण गर्मी को झेल रहे लोगों को बिजली और पानी की कमी से भी जूझना पड़ रहा है। शहर में एक तरफ लोग बढ़ते तापमान से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। बता दें कि वसई-विरार में पिछले एक सप्ताह से पारा 38-39 तक पहुंच गया है।

People are facing power cuts and water shortages amid rising heat in Vasai Virar Mumbai

मुंबई उपनगर वसई-विरार में महंगा पानी, बिजली का ठिकाना नहीं

बिजली की कटौती

वसई-विरार में लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। गर्मी के मौसम में एसी, फैन और कूलर के सहारे लोग राहत पाते हैं, लेकिन बिजली की कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में लोग पानी की कमी से भी जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह शहर के कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती की गई, जिसके चलते लोगों के लिए गर्मी झेलना मुश्किल होता जा रहा है।

End of Feed