Mumbai Crime News: रेस्तरां में डांस के दौरान महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति से मारपीट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:48 PM IST

Mumbai Crime News: नागपुर के सदर इलाके में एक रेस्तरां में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की है। शनिवार रात जब यह घटना हुई तब महिला और उसका पति एक बार के डांसिंग एरिया में थे।

Mumbai Crime News: डांस क्लब और रेस्तरां में अक्सर लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते हैं। बहुत बार यह मामले एक बड़ा रूप भी ले लेते हैं और लोगों को सलाखों के पीछ धकेल देते हैं। अब ऐसा ही एक नया मामला महाराष्ट्र में सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने न केवल महिला के साथ छेड़छाड़ की हरकत की बल्कि विरोध करने वाले उसके पति को भी बेरहमी से पीटा है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर के सदर इलाके में एक रेस्तरां की है।

crime news mumbai

रेस्तरां में डांस के दौरान महिला से छेड़छाड़

रेस्तरां में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति पर हमला किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। घटना शनिवार रात उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला अपने पति के साथ रेस्तरां के बार के डांसिंग एरिया में डांस कर रही थी।

End of Feed