Naxal Surrender: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली ने किया सरेंडर , छह लाख का था इनामी

गढ़चिरौली जिले में एक नक्सली ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली पर छह लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक पुनेम ने कहा कि उसने चिकित्सा सुविधाओं के अभाव, विकास कार्यों के लिए तय रकम में वरिष्ठ द्वारा हेराफेरी और दूसरे कारणों से आत्मसमर्पण किया है-

Naxal Surrender: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक नक्सली ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली पर छह लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के बयान के अनुसार नक्सली पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के निवासी है, जिसका नाम गणेश गट्टा पुनेम है। जिसे 2017 में भमरामगढ़ एलओएस से संबद्ध आपूर्ति दल का सदस्य नियुक्त किया गया था। अगले साल उसे इस दल का उप कमांडर बना दिया गया। पुनेम ने पुलिस उपमहानिरीक्षक जगदीश मीणा के सामने आत्मसमर्पण किया।

naxal

गढ़चिरौली में नक्सली ने किया सरेंडर

गणेश गट्टा पुनेम ने किया आत्मसमर्पण

End of Feed