कबूतरों को दाना डालना पड़ा महंगा, मुंबई में दर्ज हुई पहली FIR

मुंबई में पहली बार कबूतरों को दाना डालने पर एफआईआर दर्ज की गई है। माहिम में एक व्यक्ति कार से कबूतरों को दाना डालता देखा गया, लेकिन नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई है, जिसमें इसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

Mumbai News: मुंबई के माहिम इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पहली बार कबूतरों को दाना डालने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना माहिम में उस समय हुई जब एक व्यक्ति को अपनी कार से सड़क पर कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया। हालांकि, कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी, जिससे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 270 (जीवन के लिए संकट पैदा करने वाला कृत्य) और 223 के तहत मामला दर्ज किया है।

pigeon feeding - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

कबूतरों को दाना डालने पर क्यों हुआ केस दर्ज

यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें अदालत ने सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने को जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया और इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने बीएमसी और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

End of Feed