Mumbai News: मुंबई के कई हिस्से में लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि 2-3 मार्च को शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। नगर निकाय ने कहा है कि एस और एन वार्डों के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति से संबंधित मरम्मत कार्यों के कारण 2 मार्च, 2023 को आधी रात से अगले दिन 3 मार्च दोपहर 12 बजे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बीएमसी ने अनुसार, नगर निकाय की ओर से 2 मार्च, 2023 को मुंबई में भांडुप (पश्चिम) में क्वारी रोड पर 1200 मिमी और 900 मिमी व्यास वाले जल चैनल को जोड़ने का काम करेगा। उक्त मरम्मत कार्य के कारण एस और एन सेक्शन के कुछ इलाकों में गुरुवार, 2 मार्च की मध्यरात्रि 12:00 बजे से शुक्रवार, 3 मार्च की दोपहर तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
