Video: दो लड़कियों को बैठाकर हवा में उड़ाई बाइक, फिर पुलिस ने चखाया ऐसा मजा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 09:10 AM IST

Bike Stunt Viral Video: मुंबई में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक दो युवतियों को बाइक पर बिठाकर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। तीनों यात्रियों ने हेलमेट नहीं लगाया है। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News: बीते कई दिनों से युवतियों को बाइक पर बिठाकर स्टंट करने और रील बनाने की कई वीडियो सामने आ रहे हैं। लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस तरह की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें एक युवक दो लड़कियों को बाइक पर बिठाकर स्टंट करता नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई का है। इस वीडियो को देखने को पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान फैयाज कादरी के रूप में हुई है।

End of Feed