मुंबई में कई लोकल ट्रेन कैंसल, यात्रियों को होगी भारी परेशानी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mumbai Local Train Cancel: मुंबई की कई लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। मुंबई से सटे पालघर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। इस लिस्ट में मुंबई की कई लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं।

Mumbai Local Train Cancel: महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इस हादसे के कारण मुंबई की कुछ लोकल ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया। मुंबई की दहानू रोड-पनवेल-वसई रोड, वसई रोड-पनवेल-वसई रोड और वसई रोड-पनवेल-दहानू रोड ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। पश्चिमी रेलवे ने इन ट्रेनों के कैंसिल होने की सूचना दी है। साथ ही यात्रियों की असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Mumbai Local Train

मुंबई लोकल ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

तार के बंडल से लदी थी मालगाड़ी

पालघर में बुधवार शाम को करीब 5:10 बजे को एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह ट्रेन पनवेल जा रही थी। मालगाड़ी पर लोहे के तार के बंडल (आयरन कॉइल) लदे हुए थे। डिब्बों के पटरी से उतरने पर तार के बंडल भी ट्रैक पर गिर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। हालांकि मालगाड़ी डिरेल होने के कारण पश्चिम रेलवे की दर्जनभर ट्रेनें रद्द हुई हैं। इनमें मुंबई और गुजरात के बीच चलने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। पश्चिम रेलवे के अनुसार प्रभावित लाइन पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed