मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर खिलाने पर रोक अब भी कायम, हाई कोर्ट ने कमेटी बनाने के दिए निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में कबूतरों को खाना खिलाने पर लगी रोक को फिलहाल बरकरार रखा है। कोर्ट ने साफ किया कि उसने कबूतरखानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। मुंबई के कबूतर खाना मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने बीएमसी को निर्देश दिए हैं।

Mumbai News: मुंबई में कबूतरों को खाना खिलाने पर लगी रोक को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिलहाल इसे जारी रखा है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उसने कबूतरखानों को पूरी तरह से बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। हालांकि, दालत ने इस मामले में उचित नीति तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है।

mumbai pigeon

दादर में कबूतरखाने में विवाद के दौरान की तस्वीर (चित्र साभार: PTI)

142 लोगों पर लगा जुर्माना

कोर्ट ने बीएमसी और राज्य सरकार को नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों की सलाह से ठोस कदम उठाने की अनुमति दी है। अदालत ने यह भी माना कि कबूतरों के मल-मूत्र से होने वाली बीमारियां, खासकर सांस संबंधी रोगों का खतरा गंभीर है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस कारण बीएमसी को कहा गया है कि वे विशेषज्ञों के सहयोग से वैकल्पिक उपायों पर विचार करें और पक्षियों को दाना खिलाने के लिए कोई ठीक जगह निर्धारित करें। बीएमसी ने अब तक इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले 142 लोगों पर जुर्माना लगाया है और करीब 68,700 रुपये वसूल किए हैं।

End of Feed