Mumbai Crime News: पत्नियों की हमदर्दी हासिल करने के लिए पति ने चली ऐसा चाल, जाना पड़ गया हवालात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:45 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के ठाणे में एक सनकी पति ने अपनी दो पत्नियों की हमदर्दी हासिल करने के लिए अपने ही दोस्तों के साथ खुद का अपहरण करने का फर्जी नाटक किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम संदीप गायकवाड है, जिसकी उम्र 36 साल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के ठाणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।
  • पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया।
  • दोनों पत्नियों की हमदर्दी हासिल करने के लिए शख्स ने खुद का अपहरण करवाया।

Mumbai Crime News: मुंबई के ठाणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ठाणे के कल्याण इलाके में एक शख्स ने अपनी दोनों पत्नियों की हमदर्दी हासिल करने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची। इस घटना को अंजाम देने में सनकी पति के साथ उसके तीन दोस्त भी शामिल थे। पति ने यह सब इसलिए किया क्योंकि उसकी दोनों पत्नी उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करती थीं। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद ठाणे जिले के शाहपुर में आरोपी पति का उसके दोस्त के घर से पता लगाया, जहां वह छिपा हुआ था। बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai Crime news

मुंबई में पति को हो गई मुश्किल

आरोपी का नाम संदीप गायकवाड है, जिसकी उम्र 36 साल है। बीते 14 अक्टूबर को उसकी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता गायकवाड ने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन ने संदीप गायकवाड़ के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उसकी शिकायत के अनुसार अपनी स्कूटी पार्क करने के बाद दोनों एक-दूसरे से बहस कर रहे थे।

End of Feed