Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। पुलिस को शहर के वालुज इलाके के समता नगर में एक छोटे से घर की रसोई में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया है। घर के अंदर महिला के दफन शव का पता लगा, जब तीन महीने बाद घर को खोला गया था। रसोई के फर्श को खोदने के बाद जो दिखा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, पुलिस मृत महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई करेगी, अगर मामला हत्या का निकला। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस ने बताया है कि, 14 दिसंबर को, मकान मालिक सूर्यकांत शेलके ने घर में प्रवेश करने के लिए ताला तोड़ दिया था।
