मुंबई में फिल्म शूटिंग के बहाने होटल में युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2023, 10:22 PM IST

Mumbai Crime News: युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी ) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Mumbai Crime News: मुंबई में एक फिल्म शूटिंग के लिए गई 19 वर्षीय युवती के साथ मरीन ड्राइव के एक होटल में उसके पुरुष मित्र द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवती हरियाणा की रहने वाली है। एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mumbai Police, Crime

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक दूसरे को जानते थे आरोपी और पीड़ित

उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और हरियाणा से फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे। अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात पुरुष मित्र ने कथित तौर पर युवती का यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी दी।

12 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच चल रही है।

End of Feed