Mumbai Crime News: बेरहम निकला पिता, छोटी सी बात पर 5 साल के मासूम का काट दिया गला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 12:42 PM IST

Mumbai News: मुंबई में एक पिता ने अपने 5 साल की मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। घटना मालवानी इलाके की है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी घर में हर वक्त सोया रहता था, जिसको लेकर उसका परिवार के साथ अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। छोटी सी बात पर उसने बेटे की हत्या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनकी पिता ने 5 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या
  • मालवानी इलाके की है घटना
  • छोटी सी बात पर पिता ने कर दी बेटे की हत्या

Mumbai Crime News: माता-पिता हमेशा से अपने बच्चों से प्यार करते रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें अच्छी जिंदगी देने के लिए हर तरह से संघर्ष का सामना भी करते हैं, लेकिन क्या हो जब एक पिता ही अपने बच्चे की जान का दुश्मन बन जाए। जी हां, मुंबई में पिता और बेटे के रिश्ते को ताड़-ताड़ कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पिता ने अपने 5 साल की मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है।

Mumbai News

पिता ने 5 साल के मासूम की हत्या की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना शनिवार सुबह मालवानी इलाके की है। पुलिस ने अपने पांच साल के बेटे का कथित तौर पर गला रेतने के आरोप में 44 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि, छोटी सी बात पर सनकी पिता को गुस्सा आया और उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया है।

End of Feed