Mumbai Crime News: बेरहम पति ने पत्नी और 5 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:38 PM IST

Mumbai Crime News: औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने यह दर्दनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की
  • सोते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा
  • हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी पुलिस

Mumbai Crime News: कुछ अपराध रिश्तों को ताड़-ताड़ कर देने वाले होते हैं, जिसमें आरोपी सारे रिश्तों को भूलकर एक-दूसरे की जान का दुश्मन बन जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में देखने को मिला है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना औरंगाबाद के मजलगांव तालुका के मंजरथ गांव की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बुधवार को बीड़ पुलिस (Police) ने घटना की जानकारी दी है।

Crime News Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोपी की पहचान पांडुरंग डोडटाले के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 साल है। उसकी मृत पत्नी का नाम लक्ष्मी (24) और दंपत्ति के बेटे का नाम अरविंद था। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी पांडुरंग डोडटाले ने मृतक पत्नी और बेटे की खोपड़ी पर भारी हथियार के हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

End of Feed