Mumbai Airport को बम से उड़ा दूंगा, कॉलर ने 5 घंटे की दी मोहलत; पुलिस ने धर दबोचा

एक सप्ताह के अंदर मुंबई एयरपोर्ट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यूपी के रहने वाले शख्स ने कॉल के जरिए एयरपोर्ट को दोपहर 2 बजे तक उड़ानें की धमकी देकर सनसनी फैलाई थी।

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब मंगलवार की दोपहर 2 बजे तक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कण्ट्रोल रूम में सुबह 9 बजे एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा कॉल कर डराने की कोशिश की थी। हालांकि, MIDC पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शख्स को महज एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनजीत कुमार गौतम (35) के रूप में हुई है।

mumbai police

मुंबई पुलिस (फाइल फोटो)

कॉलर ने मुंबई पुलिस कण्ट्रोल रूम मे कॉल करके बताया था कि दोपहर 2 बजे मुंबई एयरपोर्ट को उड़ा देगा। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल, मुंबई के साकीनाका इलाके में रहता है। पुलिस ने कॉलर को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है। यह महज अफवाह थी या कोई साजिश रची जा रही थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

End of Feed