मराठी VS बाहरी: 'कोई जमीन खरीदने आए तो बोलो हमें हिस्‍सेदारी दो', राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों पर साधा निशाना

भाषा विवाद के बीच एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर मराठी बनाम बाहरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा यदि महाराष्ट्र में 'कोई जमीन खरीदने आए तो बोलो हमें भी हिस्‍सेदारी दो'...

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बाहरी और मराठी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि गुजरात में बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता है, लेकिन महाराष्ट्र में आकर कहीं से कोई भी जमीन खरीदता है और उद्योग चालू करता है। राज ने कहा कि अब आगे से अगर कोई जमीन खरीदने आए तो आप अपनी जमीनें मत बेचना, बल्कि उनको बोलना कि हमें कंपनी में हिस्सेदारी दो और मराठी लोगों को काम पर रखो।

Raj thackeray

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (फोटो-@RajThackeray)

गुजरात से की तुलना

इस अवसर पर राज ठाकरे ने कहा कि मुझे पता चला है कि महाराष्ट्र सरकार सरकारी खर्च पर गुजराती साहित्य सम्मेलन करवाने जा रही है। सरकार ने जानबूझकर यह किया है ताकि हम इस पर प्रतिक्रिया दें और सरकार को राजनीति करने का मौका मिल जाए। हम अब सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे, लेकिन जब हमें लगेगा कि सरकार महाराष्ट्र को बर्बाद करने के लिए कदम उठा रही है, तब हम अवश्य आवाज उठाएंगे। आप सभी लोग जागृत रहिए और बारीकी से नजर रखिए कि आखिर सरकार कर क्या रही है।

End of Feed