मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! म्हाडा ने घरों की कीमतों में की 25 % कटौती; नई लॉटरी में खुलेगी किस्मत

महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने निजी बिल्डरों से प्राप्त 370 घरों की कीमतों में 10 से 25 फीसदी कर कटौती की है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए म्हाणा की वेबसाइट पर अप्लाई किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • म्हाडा ने घरों की कीमतों में की 25 % कटौती
  • नई मुंबई लॉटरी में इन कीमतों का मिलेगा फायदा
  • 19 सितंबर तक हाउसिंग स्कीम के लिए कर सकते हैं अप्लाई


मुंबई: महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने लॉटरी में शामिल मुंबई बोर्ड के 370 घरों की कीमतों में कटौती की है। इस नई व्यवस्था से आवेदकों के करीब दो से पांच लाख रुपये की बचत हो सकती है। म्हाडा ने निजी बिल्डरों से प्राप्त 370 घरों की कीमतों में 10 से 25 फीसदी कर कटौती की है। राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि वर्तमान मुंबई लॉटरी के लिए घोषित मूल्य पर म्हाडा घरों की लागत करते हुए प्रसन्नता हुई। आइये जानते हैं कटौती किस कैटेगरी के लिए कितनी है?

MHADA Housing Scheme

(प्रतिकात्मक फोटो)

End of Feed