Nashik: गाड़ी से धक्का लगा तो हुई बहस, फिर मराठी ना बोलने के लिए पीटा; पीड़ित के खिलाफ ही मामला दर्ज

नासिक में मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया जब जय भवानी रोड पर मामूली वाहन टक्कर के बाद बात भाषा पर चली गई। इस विवाद में मनसे कार्यकर्ताओं पर गैर-मराठी युवक की पिटाई का आरोप है।

Nashik Marathi Vs Non Marathi Conflict: भाषा की परिभाषा भले केवल अभिव्यक्ति के दायरे तक है लेकिन इसमें राजनीति का ऐसा दखल है कि भाषाविद भी इसे दोहराते पाए जाते हैं। अभिव्यक्ति के अलावा ये अस्मिता के खांचे भी भरती है। महाराष्ट्र के नासिक से एक बार फिर इसी अस्मिता के फेर में मराठी बनाम गैर मराठी का विवाद दिखाई दिया। शुक्रवार देर शाम जय भवानी रोड इलाके में हुए झगड़े ने भाषा का सहारा लेकर तूल पकड़ लिया। इस विवाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर एक गैर-मराठी शख्स की पिटाई का आरोप लगा है।

nashik marathi vs non marathi conflict

वायरल वीडियो से स्क्रीनग्रैब

गाड़ी से धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स गाड़ी चलाना सीख रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी गलती से एक अन्य वाहन से टकरा गई। मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद अचानक भाषा के मुद्दे पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान जब युवक ने मराठी बोलने में असमर्थता जताई, तो सामने वाले व्यक्ति ने उसे मराठी न बोलने को लेकर अपशब्द कहे और फिर यह मामला स्थानीय राजनीति से जुड़ गया। बताया जा रहा है कि मराठी व्यक्ति ने मौके पर मौजूद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय पदाधिकारियों को बुलाया। आरोप है कि मनसे पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गैर-मराठी युवक की पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

End of Feed