हवाई यात्रा के दौरान यात्री बोला ‘हाईजैक’, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 23, 2023, 03:52 PM IST

ल्ली जाने वाली विस्तार एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान हाईजैक के बारे में बात करते सुना था।

Vistara Airlines: विस्तार एयरलाइन के विमान में एक यात्री को हाईजैक कहने पर गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री को फोन पर हाईजैक के बारे में बात करते हुए सुना जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली विस्तार एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान हाईजैक के बारे में बात करते सुना था। चालक दल के सदस्य ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि पता चला है कि यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है और 2021 से उसका उपचार जारी है।

End of Feed