Maharashtra: संभाजीनगर में बड़ा सड़क हादसा, दो कारों की भिडंत में तीन की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सिल्लोड हाईवे पर उस समय हुई जब संभाजीनगर के पांच युवक फुलंबरी के एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। लौटते वक्त उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई।

accident

संभाजीनगर में कार दुर्घटना में तीन की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलदा फाटा के पास हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। हादसे में मरने वाले तीन लोगों के नाम सैयद मारुफ सैयद माजिद, अराफात बागवान और रेहान सैयद हैं। मृतकों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है, तीनों छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले थे। घायल युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

End of Feed