पावर के लिए पवार vs पवारः अजित ने 'खोला' NCP का नया दफ्तर, बोले चाचा शरद- 'धोखेबाजों' को मेरे फोटो यूज करने का नहीं अधिकार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 4, 2023, 06:20 PM IST

Maharashtra Politics: दरअसल, चाचा शरद की यह टिप्पणी भतीजे अजित और एनसीपी के आठ बाकी विधायकों के महाराष्ट्र की शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल होने के दो दिन बाद आई है। अजित पवार वाले गुट ने भी जयंत पाटिल को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में चीजें फिलहाल सामान्य नहीं हो पाई हैं। पावर के लिए एनसीपी चीफ शरद पवार (चाचा) बनाम महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (भतीजे) की लड़ाई जगजाहिर हुई। मंगलवार (चार जुलाई, 2023) को इसी कड़ी में अजित ने एनीसीपी के नए पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया, जहां पर शरद की तस्वीर भी रखी गई।

sharad pawar vs ajit pawar

एनसीपी के नए ऑफिस में शरद पवार की तस्वीर रखी गई है, जिस पर चाचा शरद ने आपत्ति जताई है। (फोटोः पीटीआई)

हालांकि, चाचा ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जाहिर की और उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी विचारधारा के साथ "धोखा किया" उन्हें उनका फोटो इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। पत्रकारों से उन्होंने यह भी कहा- मैं जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं...सिर्फ वे (पार्टी) ही मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है। जिन्होंने मेरी विचारधारा को धोखा दिया और जिनके साथ मेरे वैचारिक मतभेद हैं वे मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

End of Feed