Monsoon 2024: महाराष्ट्र से जल्द टकराएगा मानसून, मौसम होगा कूल-कूल, झमाझम बारिश के संकेत

Maharashtra Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मुंबईकरों को राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक, इस वर्ष समय से पूर्व मानसून के पहुंचने के आसार हैं। आइये जानते हैं किस तारीख तक मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश दस्तक देगी।

Maharashtra Monsoon 2024: देशभर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। ज्यादातर राज्य सूरज की तपिश और लू के कहर से कराह रहे हैं। लगातार बढ़ रहा पारा चिंता का सबब बनता जा रहा है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। उधर, लू के थपेड़ों की चपेट में आकर लोगों को जान ले हाथ धोना पड़ रहा है। इस संकट से जूझ रहे राज्यों को मानसून से राहत का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक यह तारीख जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है। वहीं, महाराष्ट्र में इस बार 10 जून से पहले मानसून के एंट्री के चांस बन रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कब मानसून दस्तक देगा।

10 जून से पहले मुंबई पहुंचेगा मानसून (Mansoon in Mumbai)

महाराष्ट्र के पुणे में मानसून के पहुंचने की तारीख लगभग 10 जून और आगे मुंबई पहुंचने में उसे एक दिन का समय लग जाता है। यानी 11 जून को मुंबई में मानसून अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है। वैसे महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग में मानसून के सक्रिय होने की तिथि 5 जून के आसपास है। कभी-कभार 5 जून तक इसकी बौछारों के साथ छोटी दस्तक देखी जाती है। अगर, ऐसा होता है तो मुंबईकरों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस साल महाराष्ट्र में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।

End of Feed