महाराष्ट्र में आफत की बरसात, लातूर-नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल बंद, स्कूलों में छुट्टी; रेस्क्यू के लिए सेना को गई कॉल

महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में भारी बारिश के कारण करीब 50 सड़कों और पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। आईएमडी की ओर से 29 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद, जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वर्षा ठाकुर घुगे ने पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा की।

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ जिले में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके चलते प्रशासन को शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी और बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि लातूर जिले के 60 राजस्व मंडलों में से 29 में गुरुवार रात तक अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई और नदियों तथा नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। लगभग 50 सड़कें और पुल बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि इन संरचनाओं के ऊपर से पानी बहने लगा है।

Heavy Rain in Nanded

लातूर और नांदेड़ जिले में भारी बारिश (फोटो-PTI)

आईएमडी का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से 29 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद, जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वर्षा ठाकुर घुगे ने पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा की। शिरूर अनंतपाल और अहमदपुर तालुका के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 10 लोगों को आपदा प्रबंधन दलों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। अहमदपुर में सेना की एक टीम भी पहुंच चुकी है।

End of Feed