Mumbai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी द्वारा करीब 12,600 करोड़ की लागत से तैयार नई मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस उद्घाटन से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फडणवीस ने नई मेट्रो लाइन की शानदार तस्वीरों को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए मुंबई के लोगों को बधाई दी है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने पूर्व की राज्य सरकार पर इस परियोजना में देरी करने का भी आरोप लगाया है।
मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 (1-4)
फडणवीस ने मेट्रो की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए कहा कि, 'प्रिय मुंबईवासियों, आपका नया जीवन साथी ऐसा दिखता है! और यह मत भूलिए कि कुछ लोगों ने आपको इससे दूर रखा और दशकों तक इसमें देरी की!, लेकिन अब, मेट्रो येलो लाइन 2A और रेड लाइन 7 आपकी सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है! फडवीस ने इस ट्वीट के साथ मेट्रो की कइ्र शानदार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जिसमें इस मेट्रो की आधुनिकता की झलक साफ दिखती है। आइये तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं इस मेट्रो की एबीसीडी।
Dear Mumbaikars, This how your new companion of life looks like!And don’t forget this is what some people kept a… t.co/7zn7umMIWc
— ANI (@ANI) Jan 19, 2023
पीएम मोदी आज इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के साथ गुंदावली से मोगरा तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। आम यात्री इस रेलवे लाइन पर 20 जनवरी से सफर कर सकेंगे। यह पूरी मेट्रो कॉरिडोर लाइन 35 किलोमीटर का है। इसमें दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए करीब 18.6 किलोमीटर लंबी और अंधेरी ई-दहिसर ई को जोड़ने वाली मेट्रो 7 16.5 किलोमीटर लंबी है।
मेट्रो लाइन 2ए पर जहां कुल 17 स्टेशन पड़ेंगे। यह 6 मेट्रो लाइन के लिए इंटरकनेक्टिविटी सुविधा प्रदान करेगी। वहीं, मेट्रो लाइन 7 पर कुल 13 स्टेशन पड़ेंगे। इस मेट्रो लाइन के साथ चारकोप और मलवानी में 16.40 हेक्टेयर में मेट्रों के कोच के रख-रखाव के लिए मेंटनेंस डिपो बना है।
बता दें कि, मुंबई मेट्रो रेल के पहले चरण की आधारशिला 2006 में रखी गई थी। इसका निर्माण दो साल बाद 2008 में शुरू हुआ था। पहला चरण वर्ष 2013 में पूरा हुआ। जिसके बाद वर्ष 2014 में दूसरे चरण के तहत मेट्रो लाइन 2A और 7 का निर्माण शुरू हुआ।
