मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा; हलक में आई यात्रियों की जान

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिया एयरलाइन के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। यह घटना मुंबई में खराब मौसम के कारण भारी बारिश और कम दृश्यता के दौरान हुई। बकौल एयरलाइन, विमान ने एक और उड़ान भरी और बाद में उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिया एयरलाइन के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। यह घटना मुंबई में खराब मौसम के कारण भारी बारिश और कम दृश्यता के दौरान हुई। इंडिगो एयरलाइन्स के मुताबिक, विमान को मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार जांच और मरम्मत भेजा जाएगा, उसके बाद ही उसे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

Indigo

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा (फोटो साभार: iStock)

क्या है पूरा मामला?

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 16 अगस्त, 2025 को मुंबई में प्रतिकूल मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद विमान ने एक और उड़ान भरी। बकौल प्रवक्ता, विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस घटना के कारण होने वाली किसी भी देरी या व्यवधान को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed