'PAK के साथ क्रिकेट खेलना विश्वासघात के समान', संजय राउत बोले- मैच के खिलाफ सिंदूर रक्षा अभियान चलाएगी पार्टी

India Vs Pakistan: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी रविवार को अबू अबू धाबी में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत के मैच खेलने के विरोध में ‘सिंदूर रक्षा’ अभियान चलाएगी। भारत और पाकिस्तान 2025 एशिया कप के लिए 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे।

India Vs Pakistan: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी रविवार को अबू अबू धाबी में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत के मैच खेलने के विरोध में ‘सिंदूर रक्षा’ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना ‘विश्वासघात’ के समान है।

Sanjay Raut

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (फाइल फोटो)

संजय राउत ने क्या कुछ कहा?

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की हजारों महिलाएं इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी और अपने घरों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘सिंदूर’ भेजेंगी। पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है और इसलिए पड़ोसी देश के साथ खेल संबंध अस्वीकार्य हैं।

End of Feed