Navi Mumbai: नहीं थम रहा हिंदी Vs मराठी का विवाद; MNS ने नेरुल में लगाए गैर मराठी भाषियों के खिलाफ पोस्टर

महाराष्ट्र में 'हिंदी बनाम मराठी' विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नवी मुंबई के नेरुल में लगे कुछ पोस्टरों में गैर-मराठी लोगों को मराठी सीखने की धमकी दी गई, जिससे माहौल फिर गरमाता दिख रहा है। इस पोस्टरों के साथ राज ठाकरे की पार्टी MNS का जुड़ रहा है।

Hindi Vs Marathi Controversy: महाराष्ट्र में 'हिंदी बनाम मराठी' का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है और लगातार इस विवाद से जुड़ी खबरें मीडिया में जगह बना रही हैं। इसी मामले से जुड़े एक विवाद में एक बार फिर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का नाम सामने आ रहा है। नवी मुंबई के नेरुल इलाके में कुछ विवादास्पद पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में गैर-मराठी लोगों को मराठी भाषा सीखने की धमकी दी गई है, जिससे 'हिंदी बनाम मराठी' बहस को एक बार फिर हवा मिल गई है।

navi mumbai poster

नेरुल इलाके में लगा पोस्टर

पोस्टर में चेतावनी का संदेश

नेरुल में लगाए गए बैनरों में एक कार्टून के जरिए यह संदेश दिया गया है कि अगर महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी भाषा सीखनी होगी। कार्टून में एक महिला अपने पति से कहती दिख रही है, “मराठी बोलना सीखना होगा, नहीं तो मनसे वाला आएगा।” इसके साथ ही पोस्टर पर राज ठाकरे के पुराने बयान को भी दोहराया गया है, "महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलनी होगी।"

End of Feed