मुंबई

Mumbai News: पति ने सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पहुंचा थाने, मुंबई में सामने आई सनसनीखेज घटना

Mumbai News: मुंबई के मालवानी इलाके में सो रही पत्नी पर पति ने एक भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी पति ने पुलिस स्टेशन जाकर खुद को सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि फ्लैट को लेकर हुए विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Image

मुंबई में पति ने सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mumbai News: मुंबई के मालवानी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मुंबई पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के सोने के बाद उसकी हत्या को अंजाम दिया है।

किस वजह से पति ने की पत्नी की हत्या

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मालवानी पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिराज नाइक के रूप में हुई है। सिराज पर अपनी 45 वर्षीय पत्नी मुमताज नाइक की नींद के दौरान हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या पति-पत्नी के बीच SRA (झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण) प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाले फ्लैट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

पुलिस के मुताबिक, सिराज अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मालवानी इलाके में रह रहा था। उनका निवास एसआईए प्रोजेक्ट का हिस्सा था। सिराज ने मुमताज से कहा था कि यदि वे बिल्डर को 9.70 लाख रुपए दें तो उन्हें इस योजना के तहत नया फ्लैट मिल जाएगा। हालांकि, मुमताज ने इस प्रस्ताव का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।

पत्थर से वार कर दिया हत्या को अंजाम

पुलिस ने आगे बताया कि विवाद के बाद मुमताज सोने चली गई। तभी आरोपी सिराज कथित रूप से एक भारी पत्थर लेकर आया और अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सीधे मालवानी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article