Mumbai Crime News: पति बना हत्यारा! अफेयर से शक पर सनकी पति ने ले ली पत्नी की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 02:29 PM IST

Mumbai Crime News: एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की अफेयर के शक में हत्या कर दी है। आरोपी पति और मृतक पत्नी की शादी को दो साल हुए थे। अफेयर के शक में दोनों का अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों का 11 महीने का एक बेटा भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति ने अपनी पत्नी की अफेयर के शक में कर दी हत्या
  • आरोपी पति और मृतक पत्नी की शादी को हुए थे दो साल
  • आरोपी पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

Mumbai Crime News: पति-पत्नी का प्यार भरा रिश्ता कब खतरनाक रूप ले ले यह किसी को पता नहीं होता है। अफेयर या फिर घरेलू हिंसा के चलते अक्सर हत्या और आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से पति-पत्नी का रिश्ता ताड़-ताड़ हुआ है। एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। सनकी पति को अपनी पत्नी के अफेयर होने का शक था, जिसके चलते उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

mumbai crime

पति ने की पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, कलवा में एक 31 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि, घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कलवा (ईस्ट) के इंदिरा नगर इलाके में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Feed